400 फीसदी से ज्यादा बढ़ा प्याज का दाम

मार्च के बाद 400 फीसदी से ज्यादा बढ़ा प्याज का दाम, आटा-दाल भी हुआ महंगा



प्याज की महंगाई ने जहां लोगों का जायका बिगाड़ दिया है, वहीं तमाम जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों को जीवन-निर्वाह के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी से इस बात की पुष्ट‍ि हुई है. मार्च से दिसंबर के बीच प्याज के दाम में पांच गुना बढ़त हो गई है.
16 रुपये से 80 रुपये तक का प्याज का सफर

मार्च में प्याज 15.87 रुपये प्रति किलो था, दिसंबर में 81 रुपये को पार कर गया

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, प्याज का औसत खुदरा भाव इस साल मार्च में जहां 15.87 रुपये प्रति किलो था वहां तीन दिसंबर 2019 को 81.9 रुपये प्रति किलो हो गया. इस प्रकार मार्च के बाद प्याज के दाम में 416 फीसदी का इजाफा हुआ है. चावल और गेहूं के दाम में तकरबीन 10 फीसदी की वृद्धि हुई तो दालों के दाम में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है.  

मंत्री ने बताया कि मांग-आपूर्ति में असमानता, प्रतिकूल मौसमी दशाओं और सीजन की अन्य वजहों व परिवहन लागतों में वृद्धि, भंडारण की कमी के साथ-साथ जमाखोरों और कालाबाजारियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा करने के कारण आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव आने से वस्तुओं के खुदरा मूल्य प्रभावित होते हैं.  

उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार की ओर उठाए जाने वाले कदमों का भी जिक्र किया. 


Post a Comment

0 Comments